Shadow

उझानी

उझानी-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप: कागजों में तालाब, जमीन पर गहरा गड्ढा

उझानी-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप: कागजों में तालाब, जमीन पर गहरा गड्ढा

उझानी
उझानी (बदायूं)। उझानी ब्लॉक के गांव बुटला दौलत के मजरा जनुईया में मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कागजों में तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में तालाब की खुदाई और मरम्मत के नाम पर 1 लाख 98 हजार 606 रुपये और 48 हजार 111 रुपये, यानी कुल करीब 2 लाख 46 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाली गई। हैरानी की बात यह है कि इन कार्यों से संबंधित कोई भी फोटो पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। मौके पर जाकर देखने पर तालाब की जगह करीब 20 फुट गहरा गड्ढा मिला, जिसमें न पानी है, न समतलीकरण और न ही तालाब जैसी कोई संरचना दिखाई देती है। वर्तमान में उस स्थान पर घास उग आई है और ग्रामीण वहां उपले तक थोप रहे हैं। ...
मुजरिया-परीक्षा में लापरवाही का आरोप, 10वीं की कॉपी पर दिलाई गई इंटर की परीक्षा

मुजरिया-परीक्षा में लापरवाही का आरोप, 10वीं की कॉपी पर दिलाई गई इंटर की परीक्षा

उझानी
कछला (बदायूं)। कछला क्षेत्र के राधेलाल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि एग्रीकल्चर वर्ग की परीक्षा 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई गई, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, राधेलाल इंटर कॉलेज के एग्रीकल्चर वर्ग के इंटरमीडिएट छात्रों का परीक्षा केंद्र मुजरिया चौकी क्षेत्र के अलीगंज स्थित एक कॉलेज में निर्धारित किया गया है। शनिवार को एग्रोनॉमी प्रथम विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से हाईस्कूल (कक्षा 10) की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि कॉपी पर कक्षा अंकित देखकर उन्होंने तुरंत कक्ष निरीक्षक और संबंधित शिक्षकों को अवगत कराया, लेकिन उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया गया। आरोप है कि शिक्षकों ने कॉपियां बदलने के बजाय उसी पर परीक्षा देने के निर्देश दे दिए। अ...
उझानी – मनरेगा के नाम पर अवैध खनन का आरोप, जांच शुरू

उझानी – मनरेगा के नाम पर अवैध खनन का आरोप, जांच शुरू

उझानी
उझानी (बदायूं)। उझानी ब्लॉक के गांव बुटला दौलत में मनरेगा योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। तालाब निर्माण की आड़ में स्कूल और किसान की जमीन से 20 फीट से अधिक गहराई तक मिट्टी खनन कर उसे हाईवे निर्माण में बेचने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद अब मामला जांच के दायरे में आ गया है। गांव निवासी किसान राजवीर पुत्र रामकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके खेत (गाटा संख्या 1384) के पास स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल (गाटा संख्या 1382) की करीब पांच बीघा जमीन पर जेसीबी से गहरी खुदाई की गई। इस दौरान उनके खेत की भी मिट्टी निकाल ली गई, जिससे जमीन पूरी तरह बंजर हो गई है। किसान का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं, जबकि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। किसान रामकिशोर ने बताया कि जमीन को दोबारा खेती योग्य बनाने में भारी खर्च आएगा। उन्होंने पहले बीडीओ से शिकायत की, ल...
उझानी-आमने सामने से बरातियो से भरी बस में रोडबेज बस ने मारी टक्कर तीन को मौत, 9 घायल

उझानी-आमने सामने से बरातियो से भरी बस में रोडबेज बस ने मारी टक्कर तीन को मौत, 9 घायल

Uncategorized, उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर जिरोलिया के पास आमने सामने से रोडवेज और बरातियो से भरी बस की भीषण टक्कर तीन की मौत 9 घायल प्राथमिक उपचार को राजकीय मेडीकल कालेज भेजा दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर बरेली भेज आज रविवार की सुबह मथुरा बरेली हाईवे पर रोडवेज बस और बरातियो से भरी बस जबरदस्त टक्कर हो गयी बताया जाता है कि बरात शनिवार की शाम सहावर के गांव भवन नगला से राजवीर पुत्र प्रेमपाल की  बरात बराकला उसाबा गयी थी जिसमे आज सुबह करीब 5.30 बजे के आस पास जब बरातियो से भरी बस गाँव भवन नगला बापस जा रही थी तभी जब बस बरेली मथुरा हाई बे पर स्थित जी डी गोयनका स्कूल के पास पहुंची उसी समय उझानी की ओर से तेज रफ्तार रोडवेज ने बरातियो से भरी बस मे ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बरातियो से भरी बस के परखच्चे उड़ गये दोनो बसो की टक्कर मे बरातियो से भरी बस मे बैठे बराती जोर जोर से चिल्लाने ...
उझानी -अडोली गांव में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

उझानी -अडोली गांव में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

उझानी
उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अडोली में बन रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में प्रधान से शिकायत की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर प्रधान पति और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट की धमकी दी गई। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई महिलाएं भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करती नजर आईं और जांच की मांग की। इस संबंध में जब उझानी ब्लॉक के वीडीओ  से सड़क निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, वे पत...
उझानी में हाईवे पर गंदा पानी जमा होने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हजारों का नुकसान

उझानी में हाईवे पर गंदा पानी जमा होने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हजारों का नुकसान

उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं–दिल्ली रोड पर स्थित कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर गंदा पानी जमा होने के कारण बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गेहूं से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंसकर पलट गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गुरूवार को  सुबह करीब 10 बजे बिल्सी क्षेत्र के गांव वीरिगंज निवासी किसान सोहनलाल अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं लादकर उझानी मंडी बेचने जा रहे थे। जब उनकी गेहूं से लदी ट्रॉली कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास पहुंची, तभी हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में भरे गंदे पानी में ट्रॉली का पहिया फिसल गया। इससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और गेहूं गंदे पानी में डूबकर भीग गया घटना के बाद किसान के गेहूं पूरी तरह खराब हो गए, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर गंदा पानी जमा रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।...
उझानी-किशोरी को उठा ले गया युबक ,छेड़खानी में एफ आई आर हुई दर्ज परिवार पंहुचा उच्च अधिकारियो के पास

उझानी-किशोरी को उठा ले गया युबक ,छेड़खानी में एफ आई आर हुई दर्ज परिवार पंहुचा उच्च अधिकारियो के पास

उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची को घर में घुसकर उठा ले जाने के प्रकरण सामने आया है। पीड़ित परिवार ने न सिर्फ आरोपी को दबंग बताया है, बल्कि पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही मामले को हल्का करने की कोशिश की, पहले समझौते का दबाव बनाया और बाद में तहरीर बदलकर गंभीर धाराएं लगाने से बचती रही। अब पीड़िता की मां ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी कार्यालय में दर्ज कराई है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, गाँव का ही एक आरोपी युवक काफी समय से नाबालिग बच्ची को परेशान कर रहा था। वह रास्ते में छेड़खानी करता, इशारेबाजी करता और डराने-धमकाने की कोशिश करता था। इसको लेकर कई बार आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई लेकिन दबंगई के चलते किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों का कहना है कि 25 तारीख की रात जब नाबालिग बच्ची घर से बाहर निकली, तभी आरोपी उसे जबरन उठाक...
उझानी ब्लाक प्रमुख के व्यान पर हिंदूवादी संघटन नाराज,लेकिन हिदुबादी पार्टी के नेताओ ने साधी चुप्पी

उझानी ब्लाक प्रमुख के व्यान पर हिंदूवादी संघटन नाराज,लेकिन हिदुबादी पार्टी के नेताओ ने साधी चुप्पी

उझानी
उझानी  ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह के विवादित व्यान को हिन्दू महासभा के प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कड़ी नाराजगी जताई है |उन्होने कहा है की ब्लाक प्रमुख को ईतिहास की कोई जानकारी नहीं है |बह कृष्ण और राम की भूमी है,बही कहा की अयोध्या श्री ट्राम की हजारो वर्षो से श्री राम की जन्मस्थली है बही कहा है अगर शिशुपाल  सिंह के पास कोई अपने दावे में कोई तत्यात्मक सबूत है तो सार्वजानिक करे |शिशुपाल सिंह ने एक कथा में मंदिरों केदारनाथ बद्रीनाथ अयोध्या के लिए बोध विहार बताया था और कहा था इन जगह को बाद में मंदिरों में बदल दिया गया था | बही ब्लाक प्रमुख के इस व्यान को लेकर हिन्दुबादी पार्टी अपनी चुप्पी साधी हुए है | ...
उझानी में मेंथा फैक्ट्री मौत मामला: प्रशासन ने शुरू की जांच

उझानी में मेंथा फैक्ट्री मौत मामला: प्रशासन ने शुरू की जांच

उझानी
उझानी। मेंथा फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर और दो गार्डों की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शनिवार को बदायूं से एसडीएम मोहित कुमार, एडीएम एफआर वैभव शर्मा, बैक अधिकारी तथा एलडीएम राकेश रंजन फैक्ट्री पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर, मशीनरी, सुरक्षा इंतजामों और कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी जुटाई तथा संबंधित दस्तावेज भी देखे। इस दौरान एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका, सुरक्षा मानकों और कार्य परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
उझानी मैथा फैक्ट्री में तीन मौतों का मामला: परिजनों ने जांच पर उठाए सवाल, चार दिन बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

उझानी मैथा फैक्ट्री में तीन मौतों का मामला: परिजनों ने जांच पर उठाए सवाल, चार दिन बाद भी नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

उझानी
उझानी। मैथा फैक्ट्री में सुपरवाइजर जुगेंद्र यादव निवासी बसावनपुर सहित दो गार्डों की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। मृतक जुगेंद्र के चाचा रामाश्रय ने घटना को संदिग्ध बताते हुए फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। रामाश्रय ने बताया कि फैक्ट्री के मैनेजर राकेश ने घटना से पहले शाम को फोन कर जुगेंद्र को फैक्ट्री बुलाया था। जब परिवार को जुगेंद्र की मौत की सूचना मिली और वे फैक्ट्री पहुंचे, तो मैनेजर राकेश स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है, जिससे उनका शक और गहरा हो गया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की आर्थिक या अन्य सहायता भी नहीं दी गई है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन का यही ढीला रवैया रहा तो वे किसानों को साथ लेकर बदायू...
error: Content is protected !!