उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली–मथुरा हाईवे पर स्थित दहेमूं गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन और डबल डेकर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर काम में लगी पिकअप में सवार मजदूर उझानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उझानी की तरफ से कासगंज की ओर जा रही डबल डेकर बस ने पिकअप को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पिकप में सवार घायल चार मजदूर —दुर्गेश, दिनेश, नीबूलाल और महेश—को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश और दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं नीबूलाल और महेश का इलाज जारी है।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।