Shadow

उझानी

उझानी- पिकप और डबल डेकर बस में आमने सामने से जोरदार टक्कर, दो घायल, दो की मौत

उझानी- पिकप और डबल डेकर बस में आमने सामने से जोरदार टक्कर, दो घायल, दो की मौत

उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली–मथुरा हाईवे पर स्थित दहेमूं गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन और डबल डेकर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर काम में लगी पिकअप में सवार मजदूर उझानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उझानी की तरफ से कासगंज की ओर जा रही डबल डेकर बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पिकप में सवार  घायल चार मजदूर —दुर्गेश, दिनेश, नीबूलाल और महेश—को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीबूलाल और महेश का इलाज जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रव...
उझानी-मलिकपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं पर विवाद, गौवंश की हालत चिंताजनक

उझानी-मलिकपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं पर विवाद, गौवंश की हालत चिंताजनक

उझानी
उझानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलिकपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गौशाला में इस समय 160 से अधिक गौवंश मौजूद हैं, लेकिन चारे के नाम पर केवल सूखा भूसा दिए जाने से पशुओं की हालत लगातार कमजोर होती जा रही है। कई गायों के शरीर पर खुले घाव हैं, जिनसे दुर्गन्ध फैलने की भी शिकायत है। रविवार को उस समय विवाद बढ़ गया, जब एनजीओ संचालक अरुण शर्मा बेसहारा गौवंश को लेकर गौशाला पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, एक सप्ताह पहले ही मलिकपुर गौशाला के संचालन की जिम्मेदारी उझानी की संस्था “गौमाता सेवाजन समाज कल्याण” को सौंपी गई थी, ताकि छुट्टा गोवंश का संरक्षण बेहतर तरीके से किया जा सके। ग्राम प्रधान मनोज कुमार का आरोप है कि संस्था संचालक लगातार नए गौवंश ला रहे हैं, ...
उझानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर लग रहे आरोप

उझानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर लग रहे आरोप

उझानी
उझानी नगर में कल्याण सिंह चौक से नई अनाज मंडी तक मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि, काम शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के दोनों ओर खुदाई करने के बाद निकली मिट्टी में जेसीबी द्वारा पत्थर मिलाकर उसे करीब आधा से एक फीट तक नीचे डाल दिया जाता है। इसके ऊपर पत्थर की परत और बदरपुर और पत्थर को  डालकर उसे ढक दिया जाता है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क को नीचे तक खोदकर देखा जाए तो केवल मिट्टी में मिला पत्थर ही मिलेगा, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि इस तरह के निर्माण से सड़क की आयु ज्यादा नहीं होगी और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है। शहर में इस मुद्दे को ले...
प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक युवक और युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया,मेडिकल कालेज रेफर

प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक युवक और युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया,मेडिकल कालेज रेफर

उझानी
कछला(बदायूं)। प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक युवक और युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों ने गुरुवार शाम जहर खा लिया। फिलहाल दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र निवासी युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कुनबे के होने के कारण परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात से आहत होकर गुरुवार शाम दोनों कछला पहुंच गए। दोनों को कछला पुल पर काफी देर तक टहलते हुए देखा गया। बाद में गंगा घाट पर एक ठेले पर बैठकर दोनों ने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब स्थानीय लोगों ने दोनों को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान युवक का कछला निवासी रिश्तेदार भी घाट पर पहुंच गया। पुलिस और लोगों की मदद से दोनों को तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्...
उझानी ब्लॉक के अढोली गांव में नल के पानी के साथ निकल रहे कीड़े, ग्रामीणों में बीमारी का डर

उझानी ब्लॉक के अढोली गांव में नल के पानी के साथ निकल रहे कीड़े, ग्रामीणों में बीमारी का डर

उझानी
उझानी- ब्लॉक क्षेत्र के गांव अढोली में लगे एक सरकारी नल से पानी के साथ छोटे-छोटे कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नल ग्राम समाज की जमीन पर लगा हुआ है और लंबे समय से लोग इसी से पानी भरते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से नल से निकलने वाले पानी में छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब रात में नल बंद रहता है और सुबह पहली बार पानी निकाला जाता है तो पानी के साथ ज्यादा संख्या में कीड़े निकलते हैं। ऐसे पानी का उपयोग करने से कई ग्रामीणों के बीमार पड़ने की भी बात सामने आ रही है। इस संबंध में जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत प्रधान पति से कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नल की सफाई और मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। वहीं प्रधान पति ने बताय...
उझानी- नाले में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी- नाले में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी
उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्री नारायण गंज में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान के सामने बने नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई जब राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने युवक की पैंट की जेब से मिले पते के आधार पर उसकी पहचान की। वहीं आसपास के लोगों ने भी शव की पहचान कर ली। मृतक की पहचान सेवाराम पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम बेनिनगला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। चर्चा है कि संभवतः वह नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सेवाराम के तीन पुत्र और दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और द...
उझानी-घर के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी, रात में ही उठा ले गए चोर

उझानी-घर के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी, रात में ही उठा ले गए चोर

उझानी
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के नगर उझानी में बीती रात चोरों ने घर के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार गंज शहीदा निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे अपने ट्रैक्टर से बाहर काम करके लौटे थे। उन्होंने रात करीब 8:30 बजे परा रोड स्थित अपने घर के पास महिर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और घर चले गए। बताया जाता है कि रात करीब 10:30 बजे जब वह ट्रैक्टर देखने पहुंचे तो ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। ट्रैक्टर न मिलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर ट्रैक्टर चोरी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछकी जा रही है...
उझानी-युवक को अगवा करने का प्रयास, बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे मिला

उझानी-युवक को अगवा करने का प्रयास, बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे मिला

उझानी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक युवक को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक बाद में गांव भगवतीपुर के पास हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र लाखन निवासी अद्दोली बीती रात करीब एक बजे अपने ट्रैक्टर से आलू की तुलाई करके घर लौटा था। खाना खाने के बाद उसने ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया और सोने चला गया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर की तरफ से खटपट की आवाज आई। आवाज सुनकर अंकित ट्रैक्टर देखने बाहर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से कुछ लोगों ने अंकित का मुंह कपड़े से ढक दिया और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। किसी कारणवश अंकित गांव भगवतीपुर के पास पहुंच गया। थोड़ी होश की हालत में अंकित ने अपने मोबाइल से घर फोन कर बताया कि वह भगवतीपुर गांव के पास है। सूचना मिलते ही परिजन मोटरसाइकिल से मौके की ओर दौड़े। भगवतीपुर के पास हाईव...
उझानी -दुकान की छत काटकर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

उझानी -दुकान की छत काटकर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

उझानी
उझानी (बदायूं)। नगर के स्टेशन रोड स्थित नमन ज्वैलर्स की दुकान पर बीती रात चोरी की कोशिश को पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को कटर सहित पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे एक चोर दुकान की छत पर चढ़कर कटर से छत काटने लगा। पास में रहने वाले चन्द्र प्रकाश गुप्ता को तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान मालिक राकेश जिंदल को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही राकेश जिंदल मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मी अकुंश कसाना भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी छत से कूदकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मौके से ही कटर सहित पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेश पुत्र लक्ष्मण निवासी नेकपुर गली नंबर 4 बताया है। पुलिस ...
उझानी-ट्रैक्टर रोटरीवेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी-ट्रैक्टर रोटरीवेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोली निवासी 55 वर्षीय किसान नेकसू जाटव की मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नेकसू जाटव सुबह जमरोली स्थित अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कराने पहुंचे थे। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटरीवेटर में अचानक रस्सी फंस गई। रस्सी निकालने के लिए वह ट्रैक्टर से नीचे उतरकर उसे हटाने लगे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन को पीछे कर दिया, जिससे नेकसू का पैर रोटरीवेटर के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनका पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मि...
error: Content is protected !!