Shadow

प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक युवक और युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया,मेडिकल कालेज रेफर

कछला(बदायूं)। प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक युवक और युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों ने गुरुवार शाम जहर खा लिया। फिलहाल दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र निवासी युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कुनबे के होने के कारण परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात से आहत होकर गुरुवार शाम दोनों कछला पहुंच गए। दोनों को कछला पुल पर काफी देर तक टहलते हुए देखा गया। बाद में गंगा घाट पर एक ठेले पर बैठकर दोनों ने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब स्थानीय लोगों ने दोनों को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान युवक का कछला निवासी रिश्तेदार भी घाट पर पहुंच गया। पुलिस और लोगों की मदद से दोनों को तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!