उझानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता पर लग रहे आरोप
उझानी नगर में कल्याण सिंह चौक से नई अनाज मंडी तक मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि, काम शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के दोनों ओर खुदाई करने के बाद निकली मिट्टी में जेसीबी द्वारा पत्थर मिलाकर उसे करीब आधा से एक फीट तक नीचे डाल दिया जाता है। इसके ऊपर पत्थर की परत और बदरपुर और पत्थर को डालकर उसे ढक दिया जाता है।
लोगों का कहना है कि यदि सड़क को नीचे तक खोदकर देखा जाए तो केवल मिट्टी में मिला पत्थर ही मिलेगा, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि इस तरह के निर्माण से सड़क की आयु ज्यादा नहीं होगी और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हो रही है।
शहर में इस मुद्दे को ले...








