बदायूं: एच पी सी एल डबल मर्डर केस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, आरोपी की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर
बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी अजय प्रताप उर्फ रामू के खिलाफ लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।बही एसएसपी अंकिता शर्मा ने एचपीसील का दौरा किया
मामले में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रशासन ने आरोपी की मां किरन देवी के नाम से चल रहे राशन कोटे को भी सस्पेंड कर दिया है।
वहीं मूसाझाग क्षेत्र में सड़क किनारे बनी आरोपी की छह दुकानों की लोक निर्माण विभाग की टीम ने पैमाइश की। जांच में दुकानों का निर्माण सड़क की सरकारी जमीन पर पाया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी करते हुए दुकानों पर जल्द बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पैमाइश के बाद अतिक्रमण की पुष्टि हो गई है। संबंधित लोगों को नोटिस भेज दिया गया है और जल्द ही सड़क की जमीन को खाली कराया जाएगा।
इस...








