बाढ़ से ग्रामीणों को न हो परेशानी _डीएम बदायूं
बदायूँ: । बरसात शुरू हो चुकी हैं, बाढ़ के दिनों में गंगा किनारे गुजर-बसर करने वाले लोगों का वहां जीवन यापन करना किसी चुनौती से कम नहीं। गंगा का पानी गांवों तक पहुँच जाता है और बाढ़ आ जाती है। बाढ़ चैकियां सक्रिय हो गई है, बाढ शरणालय तैयार हैं, अधिशासी अभियंता बाढ़ को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को तेजी लाकर कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि तीव्र गति से कटान रोकने का कार्य कराया जाए, लापरवाही को किसी भी दशा में क्षम्य नहीं किया जाएगा।
सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सहसवान ज्योति शर्मा, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड उमेश चन्द व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ विकासखण्ड सहसवान के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम धापड, परशुराम नंगला, खागी नगला एवं भरौलिया का निरीक...








