Shadow

उझानी पुलिस ने ली गरीब दम्पति की सुध कराया अंतिम संस्कार

जनपद में शनिवार को पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग के शव को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया और खुद अंत्येष्टि की।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गाँव बरौलिया में वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग रामनाथ गोस्वामी का बीमारी की वजह से आज सुबह निधन हो गया। रामनाथ गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ यहाँ रहते थे, बेटों ने उनका साथ छोड़ दिया है इसीलिए पुलिस ने अंतिम संस्कार का बेड़ा उठाया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। पुलिस के जवानों की मदद से बुजुर्ग का शव कछला लाया गया। जहाँ उझानी इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया और विधि विधान से बुजुर्ग का अन्तिम संस्कार किया।

रामनाथ गोस्वामी व उनकी पत्नी शारदा मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं और तकरीबन दो दशक पहले यहां आकर बस गए। उनका एक बेटा सन्यासी होकर गया। दूसरा नशे की लत के कारण यहां-वहां घूमता रहता है। रामनाथ गोस्वामी एक मंदिर में महंत थे लेकिन उम्र बढ़ी तो चलने-फिरने से लाचार हो गए। इसके बाद दोनों बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर ईट भट्ठे की लेवर के लिए बनी कच्ची कोठरी में रहने लग गए थे। यहां बरसात के समय में जमीन पर लेटने की वजह उनके शरीर पर कई जगह जख्म भी हो गए और कीड़े लग गए थे। उन्हें खाना तक नहीं नसीब नहीं हो पा रहा था।

बुजुर्ग दम्पती की उनकी दयनीय हालत की जानकारी मिलने पर सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह, कस्बा इंचार्ज पुलिस कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों वृद्ध लोगों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भिजवाया। दोनों वृद्धों को नहलाया और नए वस्त्र पहनाए गए। इसके बाद दोनों को भरपेट भोजन करा वांस बरोलिया स्थित बृद्धा आश्रम पहुंचा दिया गया। कृष्णपाल सिंह ने दोनों वृद्ध लोगों को ₹2000 दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!