Shadow

नगर विकास राज्य मंत्री परियोजनाओ का किया शिलान्यास

नगर विकास राज्यमंत्री ने परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के उद्देश्य कार्य कर रही है। यह सब अच्छी सोच पर ही निर्भर है क्योंकि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पालिका कुंवर गांव में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें दो शमशान भूमि तथा कई सड़कें शामिल हैं।
इसके अलावा इससे पूर्व में भी नगर पंचायत व गांव को नगर विकास राज्य मंत्री द्वारा आदर्श नगर पंचायत घोषित कराया गया था जिसमें नगर पंचायत को शासन द्वारा दो करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कराई है। इस अवसर पर चेयरमैन शीतल गुप्ता चेयरमैन पति संजय गुप्ता मधुसूदन लाले गुप्ता ठाकुर मनु सिंह अभिनेश गुप्ता गुड्डू गुप्ता नितिन सक्सेना मिककी सिंह अजय सक्सेना राम शर्मा वेद प्रकाश मौर्या यशवीर सिंह टिंकू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!