बैंक मेनेजेर की संदिग्दावस्था में मौत ,फांसीके फंदे पर झूलता मिला शव ,पुलिस जाँच में जुटी
बदायूँ में बैंक मैनेजर की संदिग्धावस्था में मौत की खबर से सनसनी फैल गई ! मैनेजर का घर मे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला है ! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मृतक की पत्नी को सूचना दे दी गई है
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सय्यद यूसुफ अली की संदिग्धावस्था में मौत हो गई ! उनका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है ! अचानक हुई मौत की खबर से बैंक स्टाफ भी सन्न रह गया ! मृतक यूसुफ अली मोहल्ला जालंधर सराय शेखुपुर रोड स्थित शमशुल हसन के मकान में विगत 1 वर्ष से किराए के मकान में रहे रहे थे ।बैंक ऑफ बड़ौदा मैन ब्रांच बदायूं के मैनेजर सैयद युसूफ अली ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जाता है कि वह अकेले ही मकान में रहते थे घर में काम करने वाली नौकरानी नरगिस ने सुबह के वक्त जब उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला ! नौकर...








