Shadow

बदायूं-निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शांति पूर्वक संपन्न,शाम छ बजे तक 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ

बदायूँ : 11 मई। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत जनपद में सभी 603 मतदेय स्थल (बूथ) पर मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। जनपद में कुल मतदान 59.56 प्रतिशत रहा।
गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से बदायूँ, उझानी, सखानूं ककराला, अलापुर सहित जनपद की विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में निर्वाचन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जिले में मतदान शंतिपुर्बक संपन्न हो गया |राज्य निर्बाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ |इस दूसरे चरण में बदायूं जिले में 603 मतदेय स्थल थे बहा पर सकुशल मतदान संपन्न हुआ |आज सुबह के करीव मतदान धीमी रफ़्तार से चला लेकिन सुबह लगभग 9 बजे के  बाद मतदान ने रफ़्तार पकडनी शुरु कर दी |लगभग 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूथों पर लम्बी लाईन देखने को मिली |दोपहर में तेज धूप होने के कारण मतदान हल्का हो गया और तीन बजे के बाद फिर से वोटर अपना वोट डालने को बूथों पर अपना वोट डालने को आने लगे |और मतदान की रफ़्तार तेज होने लगी | दूसरे चरण के साथ ही नगरीय निकायों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गयी |और अब शनिवार 13 मई को मतगणना होगी |

बही आज नगर उझानी में कस्तूरवा स्कूल परिषर और सरोरा प्राथमिक स्कूल परिषर में बने बूथों भ्पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता के बीच कई बार झड़प और हाथापाई जेसी स्तिथि देखने को मिली |

बही आज सुबह केन्द्रीय  मंत्री बी एल वर्मा अपनी पत्नी शांति देवी वर्मा के साथ  सरोरा पर बने प्रथमिक स्कूल में बने वूथ पर  वोट डालने पहुचे|बही भाजपा की प्रत्याशी पूनम अग्रवाल अपने पति विमल कृष्ण अग्रवाल भी कस्तूरवा स्कूल में बने  वूथ  पर अपना वोट डाला |बही सपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश गुप्मता ने भी अपने परिवार के साथ अपने वोट डाले |

 

 सपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश गुप्ता भिडे दरोगा से ,लगाया अरौप 

बही आज मतदान के समय एक वूथ सपा समर्थित प्रत्याशीरजनीश गुप्ता और उनके समर्थक भाजपा की पूनम अग्रवाल के बेटे नीलांशु अग्रवाल पर फर्जी मतदान का अरौप लगाते हुए दरोगा से भिड गये |उसी जगह पर भीड़ एकत्र होने के ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया |बही सपा ने एजेंट को वूथ से बाहर निकालने का भी अरौप लगाया |बही एक वूथ पर एक कार्यकर्ता ने देख लाने की धमकी भी दे डाली |जेसे तेसे पुलिस के हस्तछेप के बाद मामले को शांत कराया गया |

जिले में वोट प्रतिशत 

जिले बदायूं में 21 जगह पर वोटो की प्रत्याशी

ककराला 66.34,बिसौली 67,उझानी 58.75,बिल्सी 65.77,सहसवान 56.72,बदायूं 47.69,दातागंज 58.17,कछला 70.33,उसेत62.98,मुडिया 76.71,सखानू 69.94,इस्लामनगर 65.58,कुमरगाँव 69.74,उसावां 63.33 ,रुदायन 70.42,बजीर गंज 67.70,गुलाडिया 89.52,सेदपुर 55.37,[अलापुर 65.67,फेजगंज 71.38,दहेगवा 83.65 प्रतिशत मतदान हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!