Shadow

बदायूं कासगंज मार्ग पर अज्ञात बाहन की चपेट मे आकार दो सगे भाई की मौत

बदायूं-कासगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सोरों थाना क्षेत्र के कम्पूर गांव निवासी संदीप(28) पुत्र महेंद्र मंगलवार को अपने छोटे भाई उमेश(11) के साथ जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र के गाँव खागी में अपनी ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार को दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान सुबह करीबन 10 बजे कछला ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। वहां संदीप को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उमेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। संदीप की जेंब से मिली फोन डायरी से परिवार को हादसे की सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!