Shadow

उझानी-नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल ने कराया नामांकन

उझानी (बदायूं)-नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता पूनम अग्रवाल ने आज सोमबार को अपने समर्थको के साथ नवीन मंडी  पर नामांकन स्थल  जाकर अपना नामांकन कराया |

भाजपा ने जताया विश्वास

उझानी नगर पालिका से पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की  पत्नी पूनम अग्रवाल पर अध्यक्ष पद के लिए विश्वास जताया है कुछ दिन पहले उन्होने भाजपा का दामन थामा था ,|और पूनम अग्रवाल  नगर पालिका अध्यक्ष पर लगातार तीन बार अपनी हेट्रिक भी लगा चुकी है इसी लिए भाजपा ने इस बार  अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है |

रविवार की दोपहर करीव दो बजे पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और भाजपा उम्मीदवार पूनम अग्रवाल हजारो भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नगर में भ्रमण करते हुए नामांकन स्थल नई मंडी परिसर पहुचे जहाँ उन्होने अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन अध्यक्ष पद के लिए कराया |इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल शंख्धार ,नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, कुक्कू सक्सेना,सचिन अग्रवाल, किशन चन्द्र शर्मा, शंकर गुप्ता,रतन जिंदल,ब्लाक प्रमुख शिशु पाल,रानी सिंह पुंडीर के साथ हजारो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

बही भाजपा कार्यकर्ताओ  को संबोधित करते  हुए भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल शंख्धार ने  कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूनम अग्रवाल का साथ दे और चुनाव की तैयारी में जुट जाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!