Shadow

उझानी-सपा जिलाध्यक्ष ने किया रजनीश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

उझानी। नगर निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद उझानी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी सपा समर्थित रजनीश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नगर में बदलाव की हबा  चल रही है। कार्यकर्ता मन से चुनाव में जुट जाएं जीत निश्चित है। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने  कार्यालय परिसर मे मौजूद कार्यकर्ताओ में जोश भर दिया।
इस अवसर पर एहतराम हुसैन, राशिद नेता, सुनील यादव, नितिन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, अशोक यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, धुर्व यादव, राजीव यादव आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!