Shadow

विद्दम सिंह बने ग्राम प्रधान संगठन के जिला सचिव

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव बने विद्धम सिंह..

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

बदायूं गेस्ट हाउस में एक बैठक सोहनपाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विद्धम सिंह को प्रधान संगठन का जिला महासचिव नामित किया गया बैठक के दौरान बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम प्रधानों को एकजुट करना है। इसके लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं। संगठन प्रधानों को अधिकारियों के उत्पीड़न से मुक्त कराने का काम करेगा। इसके अलावा प्रधान शासनादेशों को ध्यान में रखते हुए तथा अपने दायित्व को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करें। साथ ही वह ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान कराएं। जिसके लिए वह प्रधान बने हैं। जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर.. विनीत,यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!