Shadow

बरेली-ट्रिपल मर्डर में फरार मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर पुलिस ने हिरासत में लिया ,हथियारों के लाइसेंस होगे निरस्त

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा में कटरी की जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर में फरार मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सुरेश की हालत नाजुक है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर चार दिन पहले सरदार परमवीर सिंह और सुरेश तोमर के बीच जमकर विवाद हुआ था। कई घंटे तक गोलियां और तलवारें चलीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें परमवीर पक्ष के दो और सुरेश तोमर का एक साथी मारा गया था। सरदार परमवीर सिंह के फार्म हाउस के मैनेजर खजांची लाल शर्मा की ओर से 18 नामजद समेत 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जमीनी विवाद में सुरेश प्रधान भी घायल हुआ। कल शनिवार रात करीबन 11 बजे परिवार की एक महिला सुरेश को लेकर सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया। सुरेश प्रधान के भर्ती होने के कुछ ही देर बाद शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी आ गए। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि सुरेश के सिर में गंभीर चोट की वजह से हालत चिंताजनक है। इसके अलावा हाथ और सीने में भी घाव हैं। परिवार की महिला के मुताबिक इससे पहले सुरेश का मुरादाबाद इलाज चल रहा था।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सुरेश प्रधान को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बेटे बिपिन और विकास गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उसका करीबी सूरज पाल और एक बेटा शुक्रवार रात को गिरफ्तार होने के बाद शनिवार को उसके दो और बेटे राहुल व संजय भी पकड़ में आ गए हैं।

सुरेश पाल सिंह तोमर के असलोह के लाइसेंस रद्द  करने में जुटी पुलिस 

बरेली के फरीदपुर में तिहरे हत्याकांड में मुख्य अरौपी सुरेश पाल सिंह तोमर के पत्नी वीना के नाम दो असलहो के लाइसेंस रायफल और बंदूक और अनीता जो की सुरेश पाल सिंह चौहान क्वे भाई की पत्नी है एक असलहा अनीता के नाम है जो की कादरचौक के पते पर बने थे  और बाद में उझानी थाने ट्रान्सफर कर दिए गये थे |उधर फरीदपुर में बड़े भाई महेंद्र सिंह की पत्नी ने बरेली के फरीदपुर थाने से एक हथियार का लाइसेंस बनबा लिया था| इन सभी लाइसेंस को पुलिस निरस्त करने में जुट गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!