Shadow

महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

आज़ दिनांक 05/08/2021 को महर्षि वाल्मीकि सेन( रजि.) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम जीनवाल जी का जनपद बदायूं आगमन पर उतर प्रदेश शासन नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष बदायूं श्री अशोक भारती जी एवं वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम जीनवाल जी 5 किलो की फूल माला,पटुका, पुष्प वर्षा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम जीनवाल जी,प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश महर्षि वाल्मीकि सेना(रजि.) श्री गौरव बाबू कल्यान एवं जिला अध्यक्ष बदायूं श्री अनिल विराट जी ने 06 सूत्रीय ज्ञापन नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष बदायूं श्री अशोक भारती जी को भाजपा जिला कार्यकारिणी बदायूं में वाल्मीकि समाज को लोगों को तत्काल नवीन दायित्व दिए जाए का ज्ञापन सौंपा।
जिसमें नगर विकास राज्य मंत्री को 06 सूत्रीय ज्ञापन दिया जिनमें प्रमुख मांगों में 01-कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य विशालकाय मूर्ति लगाई जाए। 02-कि उत्तर प्रदेश के किसी भी एक जनपद का नाम भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर रखा जाए।03- उत्तर प्रदेश में दो लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती वाल्मीकि समाज के लिए कि जाए।
इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना रजि जिला अध्यक्ष बदायूं श्री अनिल विराट जी, राजेश नाहरकर,लखन रोहले संजय कटारिया, विनय रोहले दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!