Shadow

गुरु पूर्णिमा पर्व पर शिवालयो मे गूंजा हर हर महादेव

 यूपी के बदायूं में गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया ! पांच कुंडीय महायज्ञ और कन्याभोज में लोगों ने बद्व चढ़कर हिस्सा लिया |  गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरू पूर्णिमा पर्व पर युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा का वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। दीक्षा संस्कारों के साथ विभिन्न संस्कार भी संपन्न हुए। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के बाद कन्याभोज कराया गया।
मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर्व अनुशासन और श्रद्धा का पर्व है। गुरू व्यक्ति नहीं ईश्वरीय शक्ति है। जो सन्मार्ग दिखाती है,
शक्तिपीठ परिब्राजक सचिन देव, प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा और उसहैत से आए पंकज कुमार ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। गुरूवर दया के सागर गीत की शानदार प्रस्तुति दी। आत्मीय परिजनों ने गुरू दीक्षा ली, पुंसवन, विद्यारंभ, अन्न प्राशन संस्कार संपन्न हुए।
इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, नरेंद्र पाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, माया सक्सेना, रघुनाथ सिंह, संजीव कुमार, कल्पना मिश्रा, ममता शर्मा, सुखपाल शर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, महेश चंद्र, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!