उझानी-ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन
ए0पी0एस0 इंटरनेषनल स्कूल, उझानी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को गाँधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों व उनके विचारों से सजाया गया। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह तथा शिक्षक उपस्थित थे। इसके पश्चात दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसरपर अनेक महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ’वैष्णव जन तो तेने कहिए’ अनेक प्रार्थना प्रस्तुत की गई। दे दी हमें आजादी बिना खरग............ गीत का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। विनम्रता सादगी, सच्चाई व ईमानदारी की मूर्ति श्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरक प्रसंगों ने सभी को मोहित कर...








