हज़रत सय्यद भूड़ वाले बावा के मजार पर तीन दिवसीय उर्स का हुआ समापन
बदायूँ से सटे कस्वा उझानी में हजरत सय्यद भूड़ वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह के तीन दिवसीय उर्स का आज कुल की रस्म अदायगी के साथ समापन हो गया ! उर्स के आज तीसरे दिन हुए जवाबी मुकाबले में कव्वालों ने धूम मचा दी ! ताज गुड्डू व नौशाद साबरी कव्वाल के बीच हुए जवाबी मुकाबले में श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया !
ताज गुड्डू कव्वाल ने अपने अंदाज में कलाम पढा ! उन्होंने कुछ यूं कहा -- तिनका न देते हम किसी मकसद के वास्ते , मांगो तो जान देंगे मोहम्मद के वास्ते ! को खूब दाद मिली ! नौशाद साबरी कव्वाल ने कहा -- हर वक्त रहमत की बरसात मदीने , हमको भी बुला लीजिये सरकार मदीने , पर सभी भाव विभोर हो गए ! ताज गुड्डू व नौशाद साबरी कव्वाल के बीच हुए मुकाबला ए कव्वाली का दौर चला जो देर रात तक जारी रहा ! सज्जादा नशीन जमील अल्वी ने सुबह कुल की रस्म अदा कराई ! उर्स में हुए जवाबी मुकाबले का सेहरा युवा कव्वाल नौशाद साबरी के सिर...








