Shadow

Uncategorized

उझानी -आवारा साँड़ की लड़ाई में गर्भवती महिला घायल

उझानी -आवारा साँड़ की लड़ाई में गर्भवती महिला घायल

Uncategorized
उझानी :- नगर के कोतवाली के सामने करीब 12:29 पर दो आवारा सांडों में अचानक आपस में लड़ाई हो गई जिससे स्टेशन रोड पर भगदड़ मच गई हॉस्पिटल गेट पर अतिक्रमण कर बैठे एक ठेले वाले द्वारा बचाव के लिए सांडों पर पानी डाला व सड़क पर डंडे फटकारे जिससे लड़ रहे आवारा साँड में से एक साँड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में घुस गया जिससे वहां भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाँच कराने आई गर्भवती महिला दुश्मीन 24 पत्नी सलमान निवासी रायपुर थाना उझानी गिर कर घायल हो गई जिसे इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर आकांक्षा निधि ने उसे इमरजेंसी में बुलाकर उसका उपचार किया ।इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर ने बताया कि हमारे पास सिर्फआवारा गायों को पकड़ने का आदेश है सांडों को पकड़ने का कोई आदेश नहीं है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते| ...
बदायूं-  सपा ने धर्मेन्द्र यादव का कटा  टिकट, शिवपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लडने की हुई घोषणा

बदायूं- सपा ने धर्मेन्द्र यादव का कटा टिकट, शिवपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लडने की हुई घोषणा

Uncategorized
समाजबादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में | मंगलवार को अपनी तीसरी लिस्ट में बड़ा फेर बदल कर दिया है | मंगलवार को पार्टी की और से तीसरी सूची जारी कर दी गयी है |इसमे पांच उम्मीदवारों के नाम है | जिसमे शिवपाल सिंह को बदायूं से लोकसभा का चुनाव लडने के लिए घोषणा की गयी है इससे पहले बदायूं से धर्मेन्द्र यादव के नाम की घोषणा हुई थी | बही धर्मेन्द्र यादव को कन्नोज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है |...
बदायूं-कुशल योद्धा थे छत्रपति वीर शिवाजी

बदायूं-कुशल योद्धा थे छत्रपति वीर शिवाजी

Uncategorized
बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर छत्रपति वीर शिवाजी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। स्काउट संस्था के जिलाध्यक्ष एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने संघर्ष भरे जीवन में प्रत्येक चुनौतियों को स्वीकार कर कई किलों को जीता। शिवाजी कुशल योद्धा और शौर्य के प्रतीक थे। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वीर शिवाजी का त्याग, बलिदान और आदर्श जीवन युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करता है। स्काउटिंग के पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वीर शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। इस मौके पर जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, निखिल चौहान सुनील कुमार, बोधेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।...
बदायूं-डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें

बदायूं-डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें

Uncategorized
जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सहसवान में जन शिकायतें सुनी। डीएम ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं को गुणवत्ता परख व पारदर्शी ढंग से निस्तारित कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाए, उसके सम्बंध में शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए और वह संतुष्ट हो। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनो पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है।...
बदायूं-बीस हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी, विचोलिये को भी दवोचा

बदायूं-बीस हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी, विचोलिये को भी दवोचा

Uncategorized
आज सोमबार को एंटी करप्शन  टीम ने एक चौकी इंचार्ज को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार  कर लिया और उसके साथ दलाल को भी दवोच लिया | आज सोमबार को बरेली  से आई एंटी करप्शन  की टीम ने देह्गंवा चोकी इंचार्ज उप  निरीक्षक देवेन्द्र सिंह पुत्र विजय पाल थाना जरीफनगर जनपद बदायूं और दलाल ऋषिपाल पाल पुत्र ज्ञान सिंह को निवासी कुबरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को बीस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए चौकी देह्गंवा के पास से रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया गया बताते है ही शिकायतकर्ता प्रेमपाल पुत्र लीलाधर निवासी समसपुर कुबरी थाना जरीफनगर के विरुद्ध पंजीकृत झूठे मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाये जाने के एवज में यह रकम ली गयी थी |बही एंटी करप्शन टीम ने भ्रस्टाचार निवारण के तहत मुकद्दमा पंजीकृत करा जा रहा है |...
उझानी-बरेली -मथुरा हाइवे पर आमने सामने से भिड़े बाईक सवार गंभीर घायल

उझानी-बरेली -मथुरा हाइवे पर आमने सामने से भिड़े बाईक सवार गंभीर घायल

Uncategorized
उझानी:- कोतवाली क्षेत्र  के ग्राम मानिकपुर के सामने बाईपास पर दो बाइक आपस में टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौली निवासी ओमकार सिंह बाजार से दो पीपा रिफाइंड लेकर शाम पांच बजे करीव अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान नगर के मौहल्ला चटईया निवासी शिवकुमार मिश्रा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे इसी वक्त दोनों बाइक आपस में टकरा गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों घायलों की हालात देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने दोनों बाइक सवारो को गंभीर अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।...
उझानी-विद्यार्थियों ने देखा परिक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण

उझानी-विद्यार्थियों ने देखा परिक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण

Uncategorized
उझानी :- आज दिनांक 29/01/2024 को ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ’ परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया ’ परीक्षा पे चर्चा’ युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिषा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व  में बड़ी पहल ’एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का एग्जाम प्रेशर कम करना है इस माध्यम से प्रधानमंत्री देश और विदेश दोनों के ही छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षाओं और स्कूली जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते है। ’परीक्षा पे पर्चा’ के अपने 7वें संरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी विद्यार्थियों उनके अध्यापकों और विद्यालयों की प्रशंसा की उन्होंने एग्जीबिशन में विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी विद्यार्थियों के प्रश्नों का...
उझानी-घर से मार्केट जाने के बाद छात्र लापता परिजनों ने की खोजबीन ,गुमसुदगी की करायी रिपोर्ट दर्ज

उझानी-घर से मार्केट जाने के बाद छात्र लापता परिजनों ने की खोजबीन ,गुमसुदगी की करायी रिपोर्ट दर्ज

Uncategorized
उझानी:- थाना मूसाझाग के ग्राम मुहम्मद नगर सुलरा निवासी मनीराम का 19 वर्षीय पुत्र सचिन जो कि नगर के आदर्श निकेतन इण्टर कालेज का इंटरमीडिएट का छात्र था तथा वह नगर के किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी राजेन्द्र शर्मा के यहाँ किराए पर रहकर पढ़ाई करता था आज रविवार को सुबह करीब 10 बजे वह राजेन्द्र के घर से सचिन साईकिल में सिलेंडर लगाकर घर से निकला था जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो राजेन्द्र ने फोन द्वारा सचिन के पिता मनीराम को इसकी सूचना दी राजेन्द्र की सूचना पर सचिन के परिजन चिंतित हो गए ऐसा लग रहा था कि मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो उझानी पहुंचे परिजनों ने राजेन्द्र से जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया कि वह आज सुबह 10 बजे वह साइकिल पर सिलेंडर बांधकर मार्केट जाने की कहकर निकला था और जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़कर चला गया राजेन्द्र की सूचना पर परिजनों ने सचिन को अपने रिश्तेदारो...
बदायूं-डीएम ने जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार एलईडी वैन का किया निरीक्षण

बदायूं-डीएम ने जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार एलईडी वैन का किया निरीक्षण

Uncategorized
आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत ई०वी०एम० एवं वी0वी0पैट से सम्बन्धित जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु आँखों से देखने बाले  उपकरण  युक्त वाहन चलाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल के साथ राजकीय महिला महाविद्यालय में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एलईडी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। मतदाता ईवीएम वोटिंग मशीन से अपने मताधिकार का प्रयोग के संबंध में जागरूक किए जाएगें। डीएम ने जनपद वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता हो। चुनाव होने पर शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग सही तरीके से कर सके। जनपद में 03 एल0ई0डी0 वैन प्रदर्शन एवं जागरूकता हेतु 25 जनवरी से 09 फरवरी 2024 तक जनपद के 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 112-बिसौली, 115-बदायूँ एवं 116-शेखूपुर में भ्रमण किया जाएगा। 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक जनपद ...
उझानी-कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में तीन मासूम भाई बहनों की रहस्यमयी  मौत ,गाँव में  पसरा मातम

उझानी-कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में तीन मासूम भाई बहनों की रहस्यमयी मौत ,गाँव में पसरा मातम

Uncategorized, उझानी
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में तीन मासूम बच्चो की  रहस्मयी मौत हो गयी |घटना की खबर जब गाँव बालो को लगी तब पूरे गाँव को इस घटना के बारे पता चला तब पूरा गाँव सन्न रह गया | बताते है तीनो बालक  घर के बहार खेलने गये थे जब बह  घर बापस आये तब तीनो बालक अजीवो गरीव हरकत कर रहे थे |तभी बालको के  परिजन उझानी डॉक्टर को दिखाने आये तब तीनो बालको  तीनो बालको को बरेली हेयर सेंटर इलाज के लिए ले गये बही इलाज के दौरान 24 घंटे के अन्दर तीनो बच्चो की मौत हो गयी | उझानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव नूरपुर पूर्वी निवासी नन्ने का सात वर्षीय पुत्र अमित और चार वर्षीय पुत्री बबिता और अपनी ननिहाल आया आठ वर्षीय सोनू पुत्र महेश निवासी कुआँ बाली जनपद बरेली तीनो दो दिन पहले एक साथ गाँव में घुमने गये थे | बही बताते है है की जब   तीनो बालक घर बापस आये थे तब तीनो बालक अजीबो हरकत कर थे | [परिजन घबराकर कर तीनो  बालको...
error: Content is protected !!