Shadow

उझानी में हाईवे पर गंदा पानी जमा होने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हजारों का नुकसान

उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं–दिल्ली रोड पर स्थित कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर गंदा पानी जमा होने के कारण बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गेहूं से भरी ट्रॉली कीचड़ में फंसकर पलट गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार को  सुबह करीब 10 बजे बिल्सी क्षेत्र के गांव वीरिगंज निवासी किसान सोहनलाल अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं लादकर उझानी मंडी बेचने जा रहे थे। जब उनकी गेहूं से लदी ट्रॉली कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास पहुंची, तभी हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में भरे गंदे पानी में ट्रॉली का पहिया फिसल गया। इससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और गेहूं गंदे पानी में डूबकर भीग गया

घटना के बाद किसान के गेहूं पूरी तरह खराब हो गए, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर गंदा पानी जमा रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे रात-रात भर जागकर सड़क पर वाहनों को आने-जाने से रोकने का प्रयास करते हैं, इसके बावजूद घटनाएं हो जाती हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गंदा पानी और गड्ढों के कारण हाईवे पर चलना बेहद खतरनाक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!