Shadow

उझानी कोतवाली पहुँची महिला, मृत बच्ची को दिलाने की लगाई गुहार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी भूरी पत्नी यामीन ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मृत बच्ची को वापस दिलाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।

भूरी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व गंजडुंडवारा के गांव गणेश गंज निवासी यामीन से हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसके साथ लगातार मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पागल तक घोषित कर दिया गया।

महिला का कहना है कि बच्ची के जन्म के समय डॉक्टरों ने नवजात को मशीन में रखने की सलाह दी थी, लेकिन ससुरालियों ने गंजडुंडवारा में बच्ची का इलाज नहीं कराया। बाद में उसके पिता उसे और बच्ची को मायके उझानी ले आए, जहां बच्ची का इलाज चल रहा था।

आज तड़के करीब दो बजे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसकी सूचना ससुराल पक्ष को दी गई, जिस पर वे उझानी पहुंचे और जबरन मृत बच्ची को अपने साथ ले जाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

आरोप है कि ससुरालियों ने मृत बच्ची को महिला को सौंपने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मृत बच्ची को मां भूरी को सौंपा गया। इसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!