Shadow

उझानी -अडोली गांव में सीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अडोली में बन रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गांव के लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में प्रधान से शिकायत की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर प्रधान पति और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट की धमकी दी गई। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई महिलाएं भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करती नजर आईं और जांच की मांग की।

इस संबंध में जब उझानी ब्लॉक के वीडीओ  से सड़क निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, वे पता कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा गुणवत्ता मानकों की जांच के बाद ही भुगतान किया जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो और गांव को टिकाऊ सड़क मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!