बदायूं-शेखुपुर विधानसभा के गाँव शेखुपुर सकरी जंगल में भी वोट काटने का खेल,फार्म सात का गलत प्रयोग पर लगाया अरौप
शेखुपुर विधानसभा में कुल 490 मतदान स्थल हैं। कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म-7 दाखिल किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन फॉर्मों में आवेदक के रूप में एक ही नाम भगवान सिंह दर्ज है। फॉर्म-7 में आपत्ति का कारण अधिकांश मामलों में ‘पहले से नामांकित’ या ‘अनुपस्थित’ दर्शाया गया है, यानी संबंधित मतदाताओं को या तो गैर-स्थानीय बताया जा रहा है या कहीं और का मतदाता। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जिनका एसआईआर के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा चुका है और दस्तावेज भी जमा कराए गए थे।
20 बूथों पर 2500 से अधिक आपत्तियां
सिर्फ 20 बूथों पर ही करीब 2500 से अधिक आपत्तियां सामने आई हैं। इनमें बूथ संख्या 8, 15, 19, 20, 23, 24, 241, 242, 376 से 385 तक के बूथ प्रमुख हैं। बूथ संख्या 19, 20, 241 और 242 पर अकेले 250-285 तक आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
...







