Shadow

उझानी -महात्मा गाँधी पालिका इंटर कालेज की फील्ड में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता हुई

आज सोमबार को उझानी महात्मा गाँधी पालिका इंटर कालेज खेल मैदान में एथलीट संघ द्वारा  एथलीट प्रतियोगिता और इससे सम्बंधित  खेल का आयोजन कराया गया| इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र छात्राओ ने बड चढ़ कर हिस्सा लिया |

आज सोमबार को उझानी की फील्ड में जिला एथलेटिक्स संघ बदायूं के तत्वाधान में 18 वी जनपदीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कार्येक्रम का उद्घाटन करने के बाद कार्येक्रम को शुरु कराया |

बही खेल मैदान पर चल रहे जिला एथलीट खेलो में बालक  प्रतोष और बालिका  हिना ने प्रथम स्थान पाया बही भाला फेक प्रतियोगिता में बालक छात्र पंकज और बालिका छात्रा उमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |बही जिला एथलीट खेल प्रतियोगिता में 800मीटर ,और 600मीटर दौडऔर भाला प्रतियोगिता संपन्न  कराई गयी |

खेल मैदान परजिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव ने बताया की इस  खेल प्रतियोगिता में जो भी प्रतियोगी अच्छा करेगा बह  आगे चयनित होगे|चयनित होकर पटना में 12 ,13 जनबरी को इंटर इस्टेट पटना में खेलने जायेगे |

इस खेल समरोह में रामदास यादव,सुभाष चन्द्र मिनोचा,सुशील सक्सेना, और महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ,टीटूमित्तल,विजय सक्सेना, कोशलेन्द्र सिंह चाँद मोहम्मद  भी मौजूद रहे |इस कार्यक्रम में मंच का संचालनराजन यादव ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!