Shadow

उझानी-जुलूस ए मोहम्मदी में झूमकर निकले नवी के दीवाने

उझानी( बदायूं )ईद मिलादुनवी पर रिमझिम बारिस के बीच नगर में जुलूस ए मोहम्मदी बडे हर्षौल्लास के  साथ निकला गया |जुलूस मोहम्मदी को जामा मस्जिद के इमाम और जामा मस्जिद कमेटी के सदर डाक्टर नहीम उद्दीन की अगुआई में बड़ी शानो शोकत से निका ला गया |जुलूस ए मोहम्मदी से पहले जामा मस्जिद में रिलाबते कुरान की रस्म अदा की गयी |जुलूस में इस्लामी परचम के साथ ही तिरंगे को लहराते हुए लोग जुलूस में आगे बढते चल रहे थे |

आज रविवार को सुबह जुलूस ए मोहम्मदी जमा मस्जिद से शुरु होकर नगर के किला खेडा ,बिल्सी रोड ,कुरेशियन मोहल्ला ,होता हुआ घंटा घर चोराहे पर पंहुचकर बदायूं रोड पर मकबरा पंहुचा |जहाँ जमा मस्जिद के इमाम ने नगर ब मुल्क की खुशहाली की दुआ की |और पेगम्बर  मोहम्मद सहाव के यौमे पेदाईस के बारे में बताया ओर  उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी बताया |

इस मौके पर नवी के हजारो बन्दे डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आये ,और नवी के नारे लगाते जुलूस में आगे बढते चल रहे थे | इस मौके जामा मस्जिद की कमेटी के डाक्टर नहीम  उद्दीन ने  नगर के सम्मानित व्यक्तियों और पत्रकारों को साल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया |

इस मौके पर डाक्टर नहीम उद्दीन ,बसीम उद्दीन ,बबलू सैफी ,डाक्टर अमन अख्तर ,अनवर खां,डाक्टर खलील अहमद ,जमील अहमद ,हाफिज मुनाजिर खानके साथ सेकड़ो लोग शामिल रहे \

इस मौके पर सम्मानित व्यक्ति विमल कृष्ण अग्रवाल,राजेन्द्र प्रशाद बाबा,राजन मेंदिरत्ता,अंकुर वढ़न,प्रदीप गुप्ता ,रवि मौर्य ,रामप्रवेश यादव ,अजय यादव के साथ की प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार भी मौजूद रहे |

उझानी सी ओ शक्ति सिंह भी अपने पुलिस बल के साथ  जुलूस ए मोहम्मदी में सुरक्षा के मद्देनजर मोजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!