Shadow

उझानी-एडीएम प्रशासन के आकस्मिक निरिक्षण से नगर पालिका के दावो की खुली पोल

सोमवार की सुबह एडीएम  प्रशासन ऋतु पुनिया  नगर पालिका का आकस्मिक निरीक्षण को पहुंची तभी अधिकारीयो कर्मचारियों में हडकंप मच गया,और सफाई के दावो की पोल खुल गयी |   एडीएम प्रशासन जब नगर पालिका का निरिक्षण किया तभी नगर पालिका परिसर में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था,गन्दगी देख एडीएम प्रशासन भड़क गयी  एडीएम ने अधिकारियो और कर्मचारियों से  कहा कि आगे से गन्दगी देखी गई तो कार्यबाही की जायेगी |

जलकल दफ्तर में मिला लटका हुआ ताला  

बताया जाता है कि जब एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया नगर पालिका का  निरीक्षण  कर रही थी तभी उनकी नजर जलकल दफ्तर पर पड़ी,जलकल दफ्तर में ताला लटका हुआ था |बही एडीएम ने दफ्तर का ताला तुडवाया|बताया जाता है की दफ्तर के  लिपिक नफीस सैफी छुट्टी पर थे |लेकिन बताया जाता है की जलकल दफ्तर में गडवड़ी पाए जाने की आशंका है|

अधिकारियो और कर्मचारियों का रोका वेतन

एडीएम प्रशासन के आकस्मिक निरिक्षण में दस कर्मचारी  अनुपस्थित पाए गये उनका एक दिन का वेतन रोका गया है |बही ई ओ सहित 13 कर्मचारियों को बकाया बसूली ठीक न होने पर वेतन को रोक दिया गया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!