Shadow

जिले मे मनाया गया अमृत महोत्सव :डी एम ने कलेक्ट्रेट तो एस एस पी ने पुलिस लाईन किया ध्वजारोहण पुलिस कर्मी सम्मानित

कोविड प्रोटोकाल के बीच रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस बार का स्‍वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है कि पूरा देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्‍सव मना रहा है। इस राष्‍ट्रीय पर्व का उत्‍साह सुबह से ही नजर आ रहा है। कलक्‍ट्रेट पर सुबह डीएम दीपा रंजन ने ध्‍वजारोहण किया। पुलिस लाईन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर सर्विलांस सेल प्रभारी आरजी शर्मा को डीजीपी की ओर से सिल्वर डिक से सम्मानित किया गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा, चेतराम वर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। इनके अलावा एसआई ईसम सिंह, सत्यवीर सिंह समेत हेड कांस्टेबिल मुरारीलाल सैनी भी इसी सम्मान से नवाजे गये। वहीं इंस्पेक्टर विनोद चाहर, ओमकार सिंह, एसआई मनोज कुमार, शिवेंद्र भदौरिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया। इसके अलावा हेड कांस्टेबिल संजय कुमार, महिला हेड कांस्टेबिल आशा, रामसेवक, सुधीर सिंह समेत आरक्षी सुदेश कुमार व अवधेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एसआईएमटी जोगेंद्र सिंह राठौर को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य आरक्षी अबरार अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान तो मुरारीलाल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला। बिनावर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।

इसके अलावा डायल 112 मे नियुक्त पुलिस कार्मियों के उत्कृष्ट कार्य कर पुलिस विभाग का नाम रोशन करने एवं जनता के बीच अच्छा तालमेल व बेहतर पुलिसिंग सेवा प्रदान करने वाले एवं क्राइम ब्रांच में नियुक्त पुलिस कार्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!