पूर्व दर्जा मंत्री व भाजपा नेता मनोज मसीह उनकी,पत्नी और पुत्र पर एक युवती को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज
बदायूं! भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री मनोज मसीह व उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ एक युवती को अगवा कर उसे प्रताड़ित करने का अभियोग दर्ज हुआ है | भाजपा नेता के खिलाफ हुई इस कार्यवाही से राजनीतिक गलियारे में हड़कम्प मच गया है वहीं भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है |मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पूर्व मंत्री भाजपा नेता मनोज मसीह , उनकी पत्नी व पुत्र पर अपनी बेटी को अगवा कर उसके वीडियो वायरल करने और उसे प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं |
पीड़ित महिला की मानें तो बीती 17 नवंबर की रात जब वे अपने परिवार के साथ घर पर थी तभी पूर्व मंत्री , उनकी पत्नी व पुत्र तथा कई अन्य लोग उसके घर में दाखिल हो गए और उनकी बेटी को असलहों के बल पर उठा ले गए | पीड़िता ने 50 हजार रुपये की नकदी व अन्य आभूषण भी साथ ले जाने का आरोप लगया है | बकौल पीड़िता ...