नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने गायत्री शक्तिपीठ का पूजन किया
गायत्री से प्रखरता और गंगा से मिलती है पवित्रता: अनिल
-गायत्री जयंती पर हुए पुसंवन, चूडा़कर्म, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ और दीक्षा संस्कार
-नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शक्तिपीठ पर परमपूज्य गुरूदेव, मां गायत्री और गंगाजलि का पूजन किया।
बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गायत्री जयंती के पावन पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। सूक्ष्म जगत के परिशोधन, प्राकृतिक आपदाओं, सूखा निवारण और विश्व कल्याण की भावना से गायत्री मंत्र, महामृत्यंुजय मंत्र और कोरोना निवारणार्थ विशेष आहुतियां यज्ञभगवान को समर्पित कीं। संस्कार संपन्न हुए। आत्मीय परिजनों ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली और श्रेष्ठ कार्य करने का संकल्प लिया।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने म...