Shadow

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बदायूं कांग्रेस ने जनपद मे सेवा दिवस मनाया

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बदायूं कांग्रेस ने जनपद में सेवा दिवस मनाया। आज राहुल गांधी 51 साल के हो गए हैं, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन और फल वितरित किए। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है, आज के समय में लोग कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, जिला प्रभारी अजय सारस्वत, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!