धरती माँ हमे क्षमा करेगी ,सुरक्षा देगी -संजीव
उझानी: अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मोहल्ला साहूकारा स्थित आईएएस सौरभ बाबू माहेश्वरी के आवास पर सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने कोरोना महामारी के निवारणार्थ और विश्वकल्याण की भावना से यज्ञभगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कीं।
यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञीय कर्मों को करें, प्रकृति प्रकोपों से बचें। प्रकृति के अनुशासन को मानें, मां जैसा व्यवहार करें और मर्यादित जीवन जिएं तो धरती मां हमें क्षमा कर देगी, सुरक्षा प्रदान करेगी, अपनी गोद में बैठाकर चूमेगी और बेटे जैसा दुलार करेंगी।
मनुष्य का भ्रष्ट चिंतन, दुष्ट कर्तृत्व वातावरण में ऐसा प्रदूषण फैला रहे हैं, जो वायुमंडल में बढ़ती विषाक्तता से भी भयंकर है। प्राकृतिक आपदाओं के लिए मनुष्य स्वयं दोषी है। बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसे प्राकृतिक प्रकोपों से विपुल ध...







