भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण भी किया
शुक्रवार को विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के साथ परशुराम चौक का लोकार्पण किया एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण कर भगवान परशुराम को माल्यार्पण किया। कार्यक्रम विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न हुआ। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद अतिथियों का सम्मान उनको फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किये गए साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिए।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज है उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भ...








