कुशीनगर -शादी समारोह में हुआ बड़ा हादसा ,डी एम ,एस एस पी सहित मौके पर मोजूद
जानकारी के मुताबिक बीती रात शादी समारोह के दौरान हुए हादसे से खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक साथ दर्जनों महिलाएं काल की आगोश में समा गईं ! हादसे से गांव में मातम छा गया ! प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया , घायलों को कुएं से निकालने का कार्य जारी है ! आपको बता दें कि हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कुएं से निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा हुआ है । कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, न...








