दबंगों की दबंगई से परेशान किसान ने एसएसपी ऑफिस के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, उपचार के दौरान मौत,
यूपी की योगी सरकार में गुंडों माफियाओं पर भले ही शिकंजा कसने की कबायद चल रही और उन्हें जेलों में ठूंसा जा रहा हो लेकिन बदायूँ में गुंडों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है ,ऐसा ही ताजा मामला थाना सिविल लाइंस के गांव रसूलपुर बिलहरी का सामने आया है | पीड़ित किसान ने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिससे पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया । आनन फानन में वहाँ मौजूद पुलिस वल व एस एस पी भी उसे बचाने को दौड पड़े । उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया |एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है|
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिलहरी गांव का है जहां रहने वाले किशनपाल नाम के किसान की फसल को कुछ दिनों पूर्व गांव के ही कुछ दबंगों ने आग लगा दी थी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर भी की लेकिन दबंगों की दबंगई खत्म नहीं हुई,आरोपियों...








