सहसवान- सी ओ आफिस के सामने पेट्रोल छिडककर आग लगाने का प्रयास, शान्ति भंग मे पांच को जेल भेजा
सहसवान सीओ व कोतवाल संजीव शुक्ला ने अश्लील वीडियो के इस प्रकरण मे दोनो पक्ष के पांच लोग हिरासत मे लिए!
युवती द्वारा ही एक अश्ली ल वीडियो युवक के मोबाइल पर भेजा गया था जिसे पुनः शाम को युवती ने युवक से कहा कि वह वीडियो भेज दो न भेजने पर दी जेल भेजने की धमकी दोनों के मोबाइल चेक होने पर मामला हुआ उजागर।
सहसवान। एक युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर स्थित सीओ ऑफिस के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
बुधवार को तहसील परिसर में दोपहर करीब एक बजे हंगामा खड़ा हो गया। एक युवती सीओ आफिस के सामने बोतल से अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने लगी। यह देख सीओ ऑफिस के बाहर बैठे गार्ड व अन्य लोग दौड़े और युवती को ऐसा करने से रोक ...








