Shadow

उझानी-मेरे राम सेवा आश्रम पर एक मासीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ हो गया

मेरे राम सेवा आश्रम पर एक मासीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन श्रीराम कथा महिमा, संत महिमा, गोस्वामी तुलसीदास और बाल्मीकि जी का चरित्र चित्रण की कथा का श्रवण कराया गया।
कथा वाचक रवि जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मर्यादित जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। पहले हमारे घरों में स्वर्ग जैसा वातावरण था‌ आज संस्कारों के अभाव में परिवार टूटते बिखरते दिख रहे हैं। हमें फिर से परिवारों में स्वर्ग जैसा वातावरण लाने के लिए बच्चों को नियमित श्रेष्ठ संस्कार देने होंगे।
आचार्य मनोज शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजन कराया। श्रीराम कथा महोत्सव के प्रथम दिवस के मुख्य यजमान प्रदीप चंद्र गोयल सराफ, संजय माहेश्वरी ने पूजन किया। इस मौके पर विष्णु गुप्ता, मोहित प्रभाकर, कामिनी तिवारी, नमन, मोना चौधरी, धर्मेंद्र सक्सेना, सत्येंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र पंत, हिमांशु गुप्ता, कमलेश मिश्रा, दीपेश, सत्यम, अनुराधा सक्सेना, संजीव गुप्ता, आभा गोयल, मीनू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्री राम कथा महोत्सव में श्री राम कथा 18 जुलाई से 16 अगस्त तक नियमित सायं 4 से 8 बजे तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!