Shadow

बदायूं-जिला अस्तपताल में बेटी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

आज सोमबार  20/02/2023 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मेघा  चौधरी प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड बदायूं की अध्यक्षता में जिला महिला अस्पताल बदायूँ में बड़े धूमधाम से बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों के माता.पिता को बेटियों के जन्म पर बधाई व उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया गया। समाज में व्याप्त बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने के लिए प्रेरित किया| प्रधान मजिस्ट्रेटमेघा चौधरी  द्वारा बेटियों के माता.पिता को केक, बेबीकिट देकर सम्मानित किया गया और कन्या सुमंगला योजना की फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ0 इंदु कांत  प्रमिला गुप्ता ,  अरविंद गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड और महिला कल्याण विभाग से बाल संरक्षण इकाई से रवि  कुमार संरक्षण अधिकारी,  भमरपाल सामाजिक कार्यकर्ता महिला शक्ति केंद्र से  ऋचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी,  छवि वैश्य,  रूचि पटेल जिला समवन्यक  सपना जायसवाल चौकी प्रभारी वन स्टॉप सेंटर,  अरविंद कुमार वर्मा हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर उपस्थित रहे।विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!