Shadow

उझानी-भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में G-20 वेलकम इंडिया को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में G-20 वेलकम इंडिया को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता गुप्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि गर्व की बात है कि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह G-20 की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है।पिछले वर्ष दिसम्बर 2022 माह में औपचारिक रूप से भारत ने इसकी अध्यक्षता ग्रहण की थी जो नबम्बर 2023 तक रहने वाली है। भारत की अध्यक्षता में अलग-अलग क्षेत्रों से सम्बंधित 11सहभागी समूहों के साथ व्यापक विचार विमर्श किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि वित्त और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की बैठक भारत के अलग-अलग शहरों में हो चुकी हैं तथा भारत के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकें और आयोजित होने वाली हैं। इस मौके पर अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू सिंह सहित समस्त स्टॉफ, कॉलेज की छात्राएं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन वाल्मीकि,भाजपा महिला मोर्चा की बहिन शिल्पी माहेश्वरी ,ममता बाल्मीकि,नीतू गुप्ता, रेखा चौहान आदि बहिने उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!