Shadow

उझानी में चला महिला हिंसा विरोधी अभियान

उझानी में महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमें पुलिस ने वूमेन हेल्प लाईन , चाइल्ड लाइन व महिला शक्ति केंद्र की जानकारी दी |
काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान के तत्वाधान में चले आठ दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान का आज समापन हो गया |
अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें बचाव के टिप्स दिए ! मुख्य अतिथि राजन मेंदीरत्ता ने महिलाओं को हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिये प्रेरित किया ! विशिष्ट अतिथि कोतवाल मनोज कुमार ने वूमेन हेल्प लाइन जैसी सरकारी सहायता का लाभ लेने की सलाह दी और महिलाओं को जागरूक कर उन्हें हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया | नुक्कड़ नाटक के जरिये भी लोगों को जागरूक कर उन्हें सलाह दी !
स्वम सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने उनके अधिकारों व बचाव की जानकारी दी ! इस मौके पर अतर सिंह यादव ,मीना सिंह , श्रुति सिंह , कल्पना मिश्रा , देवेंद्र पाल , बनवारी लाल देव शर्मा आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!