Shadow

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी का आज 42बां स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय में आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी का आज 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सीएम योगी ने झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर वह खास भगवा टोपी पहने हुए थे, जो भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खास तौर पर डिजाइन करवाई है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेषकों के लिए कौतूहल का विषय है। समर्पण और देशभक्ति का यह भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यात्रा बहुत कुछ कहती है। हमारी पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिए है।’

योगी ने कहा की विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07-20 अप्रैल 2022 तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। निसंदेह, यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा’।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा। ऐसा मुझे विश्वास है।

इसके अलावा पार्टी के स्थापना दिवस से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा द्वारा समरसता सप्ताह आयोजित कर सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा कार्य के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था की जाएगी। पार्टी का झंडा लहाराया जाएगा। स्थापना दिवस के बाद 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!