Shadow

उझानी में ई रिक्शा सवार आठ छात्राएं घायल

उझानी। संजीव सक्सेना
नगर के स्कूल का पेपर देकर लौट रहीं आठ छात्राएं ई रिक्श पलटने से गंंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्राओं को राहगीरों की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सात को छुट्टी दे दी गई। वहीं एक का हाथ टूट जाने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छात्राओं के घायल होने की सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। जहां उपचार के बाद छात्राओं को घर ले गए। हादसे के बाद गुस्साए छात्राओं के परिजनों ने ई रिक्शा चालक पर लापरवाही से ई रिक्शा चलाने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल छात्राएं खुशी, मुस्कान, अनुष्का, सौम्या, शिवानी, प्रियंका अलग अलग कालेज की छात्राएं हैं। जो अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में परीक्षा दे रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!