Shadow

बदायूं -सपा भाजपा फिफ्टी फिफ्टी ,जिले में जश्न का माहोल

यूपी के बदायूँ में विधान सभा चुनाव दिलचस्प रहा  जिले की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर सपा  ,व तीन पर भाजपा का कब्जा रहा ! सदर सीट पर सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद ने हारने के बाद जनता का अभिवादन किया !  बदायूँ जिले की सदर सीट पर पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के हाजी रईस अहमद को लगभग 12 हजार मतों से हराकर जीत दर्ज कराई ! शेखूपर विधान सभा सीट से सपा के हिमांशु यादव ने भाजपा के धर्मेंद्र शाक्य को5800 मतों से हराकर जीत दर्ज कराई ! सहसवान सीट भी सपा के खाते में गई ! बिल्सी सीट पर कमल खिला ! बिल्सी विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य ने अपनी जीत दर्ज कराई ! सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज व बसपा के हाजी बिट्टन को शिकस्त देते हुए 13 हजार मतों से जीत दर्ज कराई ! बिसौली सीट पर भी सपा का परचम लहराया ! बिसौली विधान सभा सीट पर सपा के आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर को 1244 मतों से हराकर सपा का परचम लहराया ! आपको बता दें कि परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और जिले भर में मिष्ठान वितरण की खबर है !बही नगर उझानी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने होली खेलकर  जीत का जश्न मनाया एस मौके पर गोविन्द ,अंकित ,प्रशांत ,मुकेश ,ब तमाम कर्येकर्ता खुशी मनाते दिखे|

बदायूं सदर सीट से भाजपा के महेश चन्द्र गुप्ता 11748, बिल्सी से भाजपा के हरीश शाक्य 22887,दात्तागंज से भाजपा के राजीव कुमार सिंह 9254, वोट से विजयी हुए |बही सहसवान से सपा के बृजेश यादव 15328,शेखुपुर से हिमांशु यादव 5661,बिसौली से आशुतोष मोर्य 1012वोट से विजयी हुए |

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!