कछला-बस से टकराई बाइक,बाइक सवार दम्पंती सहित बेटा घायल
कोतवाली क्षेत्र के कछला में गंगा पुल के समीप मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पंती अपने बेटे समेत घायल हो गये |उपचार के लिए तीनो को उझानी सी एच सी लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया |
मंगलवार की दोपहर को सहसवान थाना क्षेत्र के गाँव बद्शाबाद निवासी दीनानाथ उम्र 47 बर्ष और उनकी पत्नी धनदेवीउम्र 45 बर्ष अपने बेटे जितेन्द्र के साथ बाइक से एटा जनपद के थाना सिड्पुरा के किसी गाँव में जा रहे थे |बताते हे की जब बाइक कछला पुल के पास पहुची तभी पुल के पास खडी बस ने टर्न ले लिया |जिससे बाइक बस में टकरा गई ,जिससे तीनो बाइक सवार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गये और गंभीर घायल हो गये सूचना पर पहुची कछला चोकी की पुलिस ने गंभीर घायलों को उपचार के लिए तीनो को उझानी सी एच सी को भेज दिया जहाँ तीनो गभीर हालत को देखते बहतर इलाज को मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया |...








