उझानी- ब्लॉक क्षेत्र के गांव अढोली में लगे एक सरकारी नल से पानी के साथ छोटे-छोटे कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह नल ग्राम समाज की जमीन पर लगा हुआ है और लंबे समय से लोग इसी से पानी भरते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से नल से निकलने वाले पानी में छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार जब रात में नल बंद रहता है और सुबह पहली बार पानी निकाला जाता है तो पानी के साथ ज्यादा संख्या में कीड़े निकलते हैं। ऐसे पानी का उपयोग करने से कई ग्रामीणों के बीमार पड़ने की भी बात सामने आ रही है।

इस संबंध में जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत प्रधान पति से कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नल की सफाई और मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।
वहीं प्रधान पति ने बताया कि नल का हत्ता (हैंडपंप का हिस्सा) निकालकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी और साफ-सफाई के बाद ही उसे दोबारा चालू कराया जाएगा। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।