Shadow

बदायूं में नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने संभाला कार्यभार

बदायूं। जिले में नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा  ने शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी पद का विधिवत कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सहनी  ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका समय से समाधान किया जाएगा। साथ ही जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी और पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!