Shadow

उझानी-घर के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी, रात में ही उठा ले गए चोर

पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के नगर उझानी में बीती रात चोरों ने घर के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार गंज शहीदा निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे अपने ट्रैक्टर से बाहर काम करके लौटे थे। उन्होंने रात करीब 8:30 बजे परा रोड स्थित अपने घर के पास महिर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और घर चले गए।

बताया जाता है कि रात करीब 10:30 बजे जब वह ट्रैक्टर देखने पहुंचे तो ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। ट्रैक्टर न मिलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर ट्रैक्टर चोरी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछकी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!