उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोली निवासी 55 वर्षीय किसान नेकसू जाटव की मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार नेकसू जाटव सुबह जमरोली स्थित अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कराने पहुंचे थे। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटरीवेटर में अचानक रस्सी फंस गई। रस्सी निकालने के लिए वह ट्रैक्टर से नीचे उतरकर उसे हटाने लगे।
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन को पीछे कर दिया, जिससे नेकसू का पैर रोटरीवेटर के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनका पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता की मांग