उझानी (बदायूं)। नगर के व्यापारी रोविन जैन ने अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये के माल के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उझानी नगर निवासी रोविन जैन पुत्र विनोद कुमार जैन बिजली व दवाई की थोक दुकान चलाते हैं। व्यापार के संचालन के लिए उन्होंने कुछ कर्मचारियों को रखा हुआ था। आरोप है कि इन्हीं में से दो कर्मचारियों ने धीरे-धीरे दुकान से सामान चोरी कर लिया।
व्यापारी का कहना है कि जब दुकान में माल की कमी महसूस हुई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों कर्मचारी सामान निकालते हुए नजर आए। रोविन जैन के अनुसार, चोरी किए गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

जब इस संबंध में आरोपित कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद व्यापारी ने मामले की लिखित शिकायत उझानी कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।